बैजूडीह नहर में पलटा स्कूल वैन, चालक जख्मी
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 21 Apr 2026 8:59 PM
बैजूडीह नहर में पलटा स्कूल वैन, चालक जख्मी
अमरपुर. चपरी मोड़-कुल्हडिया चौक संपर्क पथ में बैजूडीह नहर पुलिया के समीप मंगलवार की सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी. जिसमें स्कूल वैन चालक को मामूली चोटें आयी है. जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार एक निजी क्लीनिक में कराया गया. जख्मी चालक बैजूडीह पंचायत के सुरिहारी गांव का निवासी है. वह कुल्हडिया चौक के समीप भागलपुर के रतनगंज स्थित संत पथिक स्कूल की वैन चलाता है. मंगलवार सुबह वह वैन लेकर सुरिहारी गांव बच्चों को लाने जा रहा था. इसी दौरान बैजूडीह नहर पुलिया के पास सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में गिरी वैन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन के सदस्य पोकलेन मशीन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. जिसे काफी मशक्कत के बाद नहर से वैन को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइपास का निर्माण कार्य होने से इस मार्ग की सड़क लंबे समय से बदहाल है. जिससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत एवं बाइपास निर्माण में तेजी लाने का भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










