बीएसएनएल अब थ्री जी सिस्टम से नेटवर्क को करेगा मजबूत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन

बांका : डीएम कुंदन कुमार ने बीएसएनएल सिग्लन की कमजोर हालत को सुधारने व इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठा लिया है. डीएम ने बीएसएनएल के जनरल मैनेजर व चीफ मैनेजर से दूरभाष से बातचीत कर वस्तु-स्थिति की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि यहां नेटवर्क समस्या प्रतिदिन बनी रहती है. […]
विज्ञापन
बांका : डीएम कुंदन कुमार ने बीएसएनएल सिग्लन की कमजोर हालत को सुधारने व इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठा लिया है. डीएम ने बीएसएनएल के जनरल मैनेजर व चीफ मैनेजर से दूरभाष से बातचीत कर वस्तु-स्थिति की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि यहां नेटवर्क समस्या प्रतिदिन बनी रहती है.
डेटा सेवा तो एक दम निचले पायदान पर पहुंच गया है. नतीजतन, संचार व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है. इसलिए उन्होंने बीएसएनएल अधिकारी को अविलंब पहल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही बांका में एक टीम भेजकर सर्वेक्षण की भी बात कही गयी. बीएसएनएल अधिकारी ने बताया कि जिले में पुरानी टेक्नोलॉजी मशीन लगी हुई है. जिसकी वजह से संचार व्यवस्था सही से काम नहीं कर रही है. पुराने मशीन के जगह पर थ्री जी से संबंधित यंत्र लगाने की बात कही. जिस पर जल्द ही कार्ययोजना चलायी जायेगी.
डीएम ने नेटवर्क की खराब स्थिति की जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भी दे दी है. उच्चस्तरीय अधिकारी ने जल्द से जल्द उत्तम व्यवस्था लागू करने की बात कही. डीएम ने जिले की जनता को आश्वस्त किया कि जल्द ही नेटवर्क की समस्या समाप्त हो जायेगी. इसकी जानकारी डीपीआरओ दिलीप सरकार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




