एसबीआइ लूटकांड का मास्टर माइंड सुनील दास गिरफ्तार

Published at :09 Oct 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ लूटकांड का मास्टर माइंड सुनील दास गिरफ्तार

कटोरिया : कटोरिया एसबीआइ लूटकांड का मास्टर माइंड सुनील दास देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है. वह देवघर के बंपास टाउन के धनगौर का रहने वाला है. एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने देवघर पहुंच कर गिरफ्तार मास्टर माइंड […]

विज्ञापन
कटोरिया : कटोरिया एसबीआइ लूटकांड का मास्टर माइंड सुनील दास देवघर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है. वह देवघर के बंपास टाउन के धनगौर का रहने वाला है. एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने देवघर पहुंच कर गिरफ्तार मास्टर माइंड सुनील दास से गहन पूछताछ भी की. इस क्रम में उसने कई अन्य खुलासे भी किये हैं.
कटोरिया से भी उसके लिंक जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है. कटोरिया में घटना को अंजाम देने से पूर्व वह यहां कई रात भी गुजार चुका है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील दास को शीघ्र रिमांड पर लेकर अन्य कई बिंदुओं पर भी पूछताछ की जायेगी.
सात लुटेरे पहले ही गिरफ्तार दो अब भी फरार : देवघर के खागा मोड़ के पास मास्टर माइंड सुनील दास पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा. मास्टर माइंड सुनील दास की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने देवघर पहुंच कर उससे कटोरिया एसबीआइ लूटकांड में पूछताछ की.
कटोरिया एसबीआइ लूटकांड में सात लुटेरे पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं. इसमें आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज का राजू दास, संतोष वर्णवाल, मनोज दास उर्फ बिस्पत दास, कटोरिया थाना क्षेत्र के सौरी गांव का मुकेश दास, तुलसीवरण का लालू यादव, चांदन बाजार निवासी निजबूल अंसारी उर्फ टाइगर, झाझा थाना क्षेत्र के नरगंजो गांव निवासी मोनू वर्णवाल शामिल हैं. सुनील दास गैंग का दो अन्य लुटेरे सागर राम व योगी यादव अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
कटोरिया पुलिस रिमांड पर ले करेगी पूछताछ
क्या है मामला
25 अगस्त को सुनील दास गैंग के दस लुटेरों ने कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित गायत्री कॉम्प्लेक्स में भारतीय स्टेट बैंक शाखा में करीब पौने तीन बजे दिन में धावा बोल कर 5 लाख 30 हजार 50 रुपये लूट ली थी.
लूट के दौरान सीसीटीवी के डीवीआर एवं कंप्यूटर का सर्वर व सीपीयू भी लुटेरे ले भागे थे. घटना के दस दिनों बाद ही पुन: सुनील दास गैंग ने देवघर के आजाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में दिनदहाड़े धावा बोल कर 55 लाख रुपये लूटा था. इससे पहले गत एक जून 2017 को भी सुनील दास ने देवघर के बाजला चौक स्थित एसबीआइ पीबी शाखा से 16 लाख 87 हजार रुपये लूट लिया था. बैंक लूट की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम देकर मास्टर माइंड सुनील दास पुलिस को चकमा देकर लगातार भाग निकलने में सफल रह रहा था.
नसीम खां के स्टाइल पर था सुनील
छह राज्यों में करीब तीन दर्जन बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाले सह चांदन एसबीआइ लूटकांड के मास्टर माइंड नसीम खां से सुनील दास ने मूलमंत्र लिया है. जिस तर्ज पर नसीम खां हर बैंक लूटकांड में नया गैंग तैयार कर लोकल अपराधी को शामिल करता था. उसी तर्ज पर सुनील दास भी हर बैंक लूटकांड में लोक अपराधियों के साथ नया-नया गैंग तैयार कर लेता था. गत 14 जून 2016 को बांका जिला के कटेली मोड़ स्थित केनरा बैंक में नसीम खां ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.
इसमें सुनील दास का भाई रंजीत दास भी शामिल था. रंजीत दास के जेल जाने के बाद सुनील ने ही बैंक लूट की कमान संभाल ली. मोस्ट वांटेड इनामी बैंक लुटेरा नसीम खां को गिरफ्तार करने में तत्कालीन कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती की भूमिका काफी अहम रही थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन