सांसद ने छह करोड़ के चार पुलों का किया शिलान्यास

Published at :07 Oct 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने छह करोड़ के चार पुलों का किया शिलान्यास

कटोरिया : लालू प्रसाद व उनके परिवार को जितना भी तंग-तबाह किया जाय, लेकिन हम रूकने व झुकने वाले नहीं हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बैक टू पवेलियन करेंगे. गरीब को छोड़ कर भाजपा व आरएसएस की गोद में जदयू जा बैठा. उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका […]

विज्ञापन

कटोरिया : लालू प्रसाद व उनके परिवार को जितना भी तंग-तबाह किया जाय, लेकिन हम रूकने व झुकने वाले नहीं हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बैक टू पवेलियन करेंगे. गरीब को छोड़ कर भाजपा व आरएसएस की गोद में जदयू जा बैठा. उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका सांसद जयप्रकाशनारायण यादव ने जोगमारण में पुल का शिलान्यास करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ आरएसएस की गोद में ही नहीं बैठे,

बल्कि एक कदम आगे बढ़ कर आरा में मोहन भागवत के दरवाजे पर सदस्यता ग्रहण करने भी पहुंच गये. सांसद श्री यादव कालाधन, महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण आदि मुद्यों पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. साथ ही पूछा कि अच्छे दिन कहा गया. उन्होंने कहा कि भाजपा भगाओ के नारों के साथ देश को आगे बढ़ायेंगे. जनता के आशीर्वाद से बांका में विकास की लंबी लकीर खींचने का काम किया है. सांसद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 85 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाले चार पुलों का शिलान्यास जोगमारण, अहरा, दिग्घीबारी व जहंगीरा में समारोहपूर्वक नारियल फोड़ कर किया.

इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, जफरूल होदा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के विमल किशोर राय, पूर्व पार्षद मीठन यादव, चांदन प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत यादव, संवेदक अजय यादव, सत्यनारायण उर्फ सत्तन यादव, अनिरूद्ध यादव उर्फ गुड्डु, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रो सुरेश प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अशोक यादव, नारायण यादव, कालेश्वर यादव, शिवशंकर दास, त्रिभुवन यादव उर्फ टुनटुन यादव, गुड्डु यादव, मीर अख्तर अली, अविनाश यादव, जागेश्वर मरांडी, मनोज यादव, गुलाम सरवर, अरूण चौधरी, गणेश चौधरी, उत्तम यादव, श्रीकांत यादव आिद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन