80 प्रतिशत छात्राएं फाॅर्म भरने से हो सकती हैं वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिये बुरी खबर है. यदि हाल यही रहा, तो कटोरिया गर्ल्स हाई स्कूल की लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं मैट्रिक परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो सकती हैं. चूंकि इस बार राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं […]
विज्ञापन
कटोरिया : स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिये बुरी खबर है. यदि हाल यही रहा, तो कटोरिया गर्ल्स हाई स्कूल की लगभग 80 प्रतिशत छात्राएं मैट्रिक परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो सकती हैं. चूंकि इस बार राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने विद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को ही मैट्रिक परीक्षा फार्म भरने की अनुमति देने का मन बना लिया है. इसके लिये स्कूल से प्रतिदिन उपस्थिति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय द्वारा ली जा रही है.
वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार लगभग बीस प्रतिशत छात्राओं की ही उपस्थिति 75 प्रतिशत के दायरे में है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के वर्ग दशम में नामांकित छात्राओं की संख्या 452 है. इनमें 331 छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन करायी है. रजिस्ट्रेशन तिथि से परीक्षा फार्म भरने के पहले तक विद्यालय में 75 प्रतिशत तक उपस्थिति वाली छात्राओं को ही मैट्रिक परीक्षा फार्म भरने की अनुमति मिलेगी. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हिमांशु कुमार झा ने बताया कि दशम वर्ग की छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रह रही है. परीक्षा फार्म भरने को लेकर बार-बार छात्राओं को आगाह किया जा रहा है. लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




