72 बोतल शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त

Published at :28 Sep 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
72 बोतल शराब के साथ ट्रैक्टर जब्त

बांका : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवाबखार-दोमुहान पक्की सड़क समीप पुलिया के पास सदर थाना पुलिस ने विदेशी शराब की खेप बुधवार को पकड़ी. विदेशी शराब ट्रैक्टर के डाला में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. ट्रैक्टर का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जबकि […]

विज्ञापन

बांका : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवाबखार-दोमुहान पक्की सड़क समीप पुलिया के पास सदर थाना पुलिस ने विदेशी शराब की खेप बुधवार को पकड़ी. विदेशी शराब ट्रैक्टर के डाला में छिपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. ट्रैक्टर का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. जबकि पुलिस ने शराब के साथ ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. जब्त विदेशी शराब रॉयल स्टैग कंपनी का है. पुलिस के मुताबिक 750 एमएल के 72 बोतल जब्त किये गये हैं.

पुलिस ट्रैक्टर मालिक व चालक का पता लगा रही है. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा पूजा को लेकर तस्कर शराब की खेप यत्र-तत्र पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं. पुलिस भी जगह-जगह अपने खुफिया तंत्र तैनात कर रखी है. साथ ही सघन जांच की जा रही है. एसपी चंदन कुशवाहा ने शराबबंदी कानून को लेकर खास दिशा-निर्देश दिया है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को शराबी व शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. निर्देश के आलोक में सभी थानाें की पुलिस सक्रिय हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन