बौंसी में युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका

बौंसी : बंधुआकुबारा थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के जंगल में एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया. हत्यारों ने युवक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरीके से कुचल डाला है. साथ ही उसके शरीर पर लाठी डंडे से पिटाई के निशान के अलावा सिर के पिछले हिस्से में भी […]
बौंसी : बंधुआकुबारा थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के जंगल में एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया. हत्यारों ने युवक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरीके से कुचल डाला है. साथ ही उसके शरीर पर लाठी डंडे से पिटाई के निशान के अलावा सिर के पिछले हिस्से में भी जख्म के निशान थे. युवक की शिनाख्त ग्रामीणों ने लीलावरण निवासी अधिकलाल किस्कु के 25 वर्षीय पुत्र सुनील किस्कु के रूप में की है. घटना की सूचना मिलते ही बंधुआकुराबा थाना के एएसआइ दिनेश प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और शव का पंचनामा कर अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




