टोटो व बाइक की टक्कर में आठ लोग जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
टोटो व बाइक की टक्कर में आठ लोग जख्मी, रेफर

अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग में सुरहा मोड़ के आगे मांझी बासा के समीप टोटो व बाइक की टक्कर में आठ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग में सुरहा मोड़ के आगे मांझी बासा के समीप टोटो व बाइक की टक्कर में आठ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मियों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल होने की बात बतायी जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लाया गया. जहां डॉ चंदन कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. वहीं चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी अमरपुर थाना क्षेत्र सतपुर गांव निवासी बाइक चालक गुरुदेव शर्मा व सागर कुमार शर्मा एवं टोटो चालक शंभुगंज थाना क्षेत्र बंधुडीह गांव निवासी कन्हैया यादव पिता नागेश्वर यादव को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. वही टोटो सवार जख्मी कैलाश शाह, उनकी पत्नी सुलेखा देवी, पुत्री शिवानी कुमारी को सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया, जबकि छोटे पुत्र अमित कुमार व पुत्री मनीषा कुमारी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार टोटो खेसर बस स्टैंड से सभी को लेकर इंगलिश मोड़ की ओर जा रहा था. तभी सामने से आ रही बाइक व टोटो में टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमरपुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन