अब इ-चालान से होगा घाटों से बालू का उठाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

खनन विभाग . ठेकेदार को डंपिंग प्वाइंट से काटना होगा चालान बालू उठाव में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसके लिए एनआइसी की अधिकृत वेबसाइट से इ-चालान कटेगा. बांका : खनन विभाग ने बालू के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से रोकने के लिए इ-चालान की व्यवस्था […]
विज्ञापन
खनन विभाग . ठेकेदार को डंपिंग प्वाइंट से काटना होगा चालान
बालू उठाव में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए नयी व्यवस्था लागू की गयी है. इसके लिए एनआइसी की अधिकृत वेबसाइट से इ-चालान कटेगा.
बांका : खनन विभाग ने बालू के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से रोकने के लिए इ-चालान की व्यवस्था लागू कर दी है. नयी नीति के तहत अब इ-चालान से ही बालू का उठाव व प्रेषण किया जायेगा. लिहाजा, संबंधित संवेदक को नयी-व्यवस्था के तहत ही बालू का उठाव करने का सख्त निर्देश दिया गया है. जिले में स्थापित डंपिंग प्वाइंट पर भी विगत दो अगस्त से बालू का उठाव इ-चालान से करने का आदेश जारी कर दिया गया है. अक्तूबर माह से शुरू होने वाले बालू व्यापार अब नई व्यवस्था के तहत ही काम करेगा. सूत्र की मानें तो इ-चालान को प्रभावी बनाने के लिए बालू संवेदक सभी अधिकृत घाट पर पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, इंटरनेट सहित अन्य उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है. ज्ञात हो कि पूर्व में मैनुअल चालान पर ही बालू का उठाव किया जा रहा था.
जिसमें काफी गड़बड़ी की शिकायत होती थी, परंतु इ-चालान के बाद फर्जी चालान पर ब्रेक लग जाएगा. साथ ही अवैध बालू कारोबार के साथ बालू माफियाओं पर ही शिकंजा कसेगा.
विभाग की वेबसाइट से ही कटेगा इ-चालान : प्री-पेड इ-चालान बालू घाट व डंपिंग प्वाइंट दोनों जगहों पर लागू कर दी गयी है. विभाग के एनआइसी से ही इ-चालान निर्गत किया जा सकता है. इसके लिए संवेदक को आइडी व पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि चालान की जांच के लिए सभी अधिकारियों को भी आईडी व पासवर्ड अलग से निर्गत किया गया है. कोई भी अधिकारी किसी भी स्थान पर मोबाइल इंटरनेट के लिए चालान की सत्यता की जांच कर सकते हैं. इस संबंध में सभी उच्च अधिकारी से लेकर सभी थाना को भी अवगत करा दिया गया है.
इ-चालान में दर्ज होंगी सभी जानकारियां
इ-चालान में वाहन नंबर, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन में लोड बालू की मात्रा, घाट का नाम सहित कई जानकारियां प्रवृष्ट की जायेंगी.
कड़ाई से लागू होगा इ-चालान
बालू उठाव व प्रेषण के लिए इ-चालान अनिवार्य कर दिया गया है. जून माह से ही इस व्यवस्था को प्रभावी बना दिया गया है, परंतु अभी बालू घाटों से बालू का उठाव पूरी तरह बंद है. बालू उठाव शुरू होते ही कड़ाई से इ-चालान स्वत: लागू हो जाएगा. दो अगस्त से सभी डंपिंग प्वाइंट से ही प्री-पेड इ-चालान अनिवार्य कर दी गयी है.
विजय कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी, बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




