बंद है पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य

Published at :05 Aug 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
बंद है पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य

कटोरिया स्टेशन के ठीक पीछे चल रहा था निर्माण कटोरिया : कटोरिया प्रखंड के कठौन पंचायत अंतर्गत प्रखंड कॉलोनी में बन रहे सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले ढाई वर्षों से बंद है. जिससे अब अर्द्धनिर्मित भवन की हालत भी खस्ता होती जा रही है. इसमें लगाये जा रहे भेंटिलेटर आदि क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. […]

विज्ञापन

कटोरिया स्टेशन के ठीक पीछे चल रहा था निर्माण

कटोरिया : कटोरिया प्रखंड के कठौन पंचायत अंतर्गत प्रखंड कॉलोनी में बन रहे सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले ढाई वर्षों से बंद है. जिससे अब अर्द्धनिर्मित भवन की हालत भी खस्ता होती जा रही है. इसमें लगाये जा रहे भेंटिलेटर आदि क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. भवन निर्माण परिसर में कटीली झाडि़यां उग गयी है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. कटोरिया स्टेशन के ठीक पीछे प्रखंड कॉलोनी के शांतिनगर मुहल्ले में करीब 80 लाख रूपये की लागत से सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था.
लेकिन विभाग के वरीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण संवेदक इसे आधी-अधूरी हाल में हो छोड़ गये हैं. निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से इस पर खर्च की गयी राशि तो बेकार हो ही रही है. सरकार भवन निर्माण का उद्येश्य व महत्व भी विफल हो रहा है. इस संबंध में कटोरिया बीडीओ प्रेमप्रकाश ने कहा कि उन्होंने भी हाल में अधूरे पड़े सरकार भवन का जायजा लिया है. वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट डीएम को भेज दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन