छिनतई की घटना से शहर में दहशत

Published at :02 Aug 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
छिनतई की घटना से शहर में दहशत

सदर थाना क्षेत्र में महिला से डेढ़ लाख की छिनतई बांका : सदर थाना क्षेत्र में मेढ़ा गांव की महिला नीलम देवी से डेढ़ लाख की छिनतई की घटना ने शहर में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया है. खुद पीड़ित महिला लूटे हुए रकम की वापसी की आस छोड़ चुकी थी. परंतु महिला के […]

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में महिला से डेढ़ लाख की छिनतई

बांका : सदर थाना क्षेत्र में मेढ़ा गांव की महिला नीलम देवी से डेढ़ लाख की छिनतई की घटना ने शहर में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया है. खुद पीड़ित महिला लूटे हुए रकम की वापसी की आस छोड़ चुकी थी. परंतु महिला के दामाद सह अमरपुर पट्टीचक निवासी जितेंद्र की बहादुरी ने न केवल अपराधियों से लूट की रकम वापस ली. जानकारी के मुताबिक जैसे ही अपराधियों ने झपट्टामार कर रुपये से भरा बैग को छिना वैसे ही फुर्तीले अंदाज में जितेंद्र भी अपराधियों को दबोचने के लिए तैयार हो गया.

नतीजतन, बाइक रेस में अपराधियों पर जितेंद्र की जीत हुई. जितेंद्र ने न केवल तेज बाइक चलाई बल्कि अपना दिमाग भी इस्तेमाल किया. दिन-दहाड़े पैसे लूट कर जिस ओर अपराधी भागे, जितेंद्र उसी ओर भागने की मूर्खता नहीं दिखाई. उसने आगे की सोच रख दूसरे मार्ग का चयन किया. जितेंद्र ने गांधी चौक शिवाजी चौक होते हुए अपराधियों के सामने आने की हिम्मत दिखाई. अपराधी भी मल्लिक टोला, अलीगंज, डोकानियां मार्केट होते हुए भागलपुर की दिशा में भाग रहा था. तकरीबन पुरानी बस स्टेंड के समीप पहुंचते ही जितेंद्र ने पीछे से बाइक पर बैठे एक अपराधी पर सीधे धावा बोल दिया. इस दौरान जितेंद्र का अपने बाइक से संपर्क टूट चुका था और वह पूरी तरह अपराधी पर हावी हो गया. नतीजतन, जितेंद्र ने पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया और उसके पास रखे बैग को अपने कब्जे में कर लिया. हालांकि इस दौरान बाइक चलाने वाला अपराधी भाग निकला. परंतु एक अपराधी व लूटे गए रकम को उसने पुलिस के हवाले कर दिया.

शहर में झपटमार गिरोह की आशंका

शहर में दिनदहाड़े छिनतई की घटना ने पुन: एक बार शहरवासी की चिंता बढ़ा दी है. उनका मानना है कि यह गिरोह फिर से शहरी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. अगर समय रहते पुलिस सख्त कदम नहीं उठाती है तो अन्य घटनाएं भी घट सकती हैं. ज्ञात हो कि विगत कुछ माह पूर्व ही थाना परिसर के ठीक पीछे एक महिला से छिनतई की घटना घटी थी. पुलिस अबतक इस घटना के उद्भेन में कामयाबी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन