व्यवसायी को लूटा दुस्साहस . हवाई अड्डा के समीप हुई वारदात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

देवदा निवासी प्रीतम चौधरी से नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा सटा लूटे 14 हजार रुपये व मोबाइल बांका : सदर थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है. शनिवार को क्षेत्र के महेशाडीह हवाई अड्डा के समीप व्यवसायी प्रीतम चौधरी से लूटपाट की घटना हुई. हथियार के बल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने […]
विज्ञापन
देवदा निवासी प्रीतम चौधरी से नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा सटा लूटे 14 हजार रुपये व मोबाइल
बांका : सदर थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है. शनिवार को क्षेत्र के महेशाडीह हवाई अड्डा के समीप व्यवसायी प्रीतम चौधरी से लूटपाट की घटना हुई. हथियार के बल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी से 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया. इस बाबत व्यवसायी ने सदर थाने में दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक देवदा निवासी व्यवसायी प्रीतम चौधरी गांव-गांव राशन सामग्री बिक्री के लिए दो पहिया वाहन से निकले थे.
दोमुहान से बिक्री कर लौट रहे थे. तभी हवाई अड्डा के समीप पहुंचते ही दो नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक रोक दी. अपराधियों ने उन पर कट्टा तान दिया. प्रीतम विरोध करते हुए दोनों अपराधियोंस भिड़ गये, पर अपराधी उन पर हावी हो गये और उनके पास से 14 हजार रुपये, मोबाइल फोन समेत दो चॉकलेट का डिब्बा भी लूट ले गये. पुलिस इंस्पेक्टर सौम्य प्रियदर्शी ने बताया कि व्यवसायी से छिनतई की घटना हुई है. पुलिस इसे गंभीरता से लेती है. किसी भी सूरत में अपराधी बच नहीं पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




