ब्रेकर पर बेकाबू बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Published by :GOURAV KASHYAP
Published at :23 Apr 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकर पर बेकाबू बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने  कुचला, मौत

जवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दुर्गा मंदिर हटिया के समीप मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक असंतुलित होकर गिर गयी

विज्ञापन

पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर हटिया के समीप मोड़ पर हादसा

पति के साथ झारखंड के गोड्डा जिला स्थित रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में शामिल होने जा रही थी महिला

पंजवारा.

पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दुर्गा मंदिर हटिया के समीप मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक असंतुलित होकर गिर गयी, इससे बाइक सवार महिला विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयी. हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के समय साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर भारी भीड़-भाड़ थी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. मृतका की पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के केंदवार निवासी अश्वनी भगत की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने पति के साथ झारखंड के गोड्डा जिला स्थित रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इसी दौरान ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गयी और यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. महिला के शव को थाना लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पंजवारा बाजार में मौजूद उनके रिश्तेदार समेत अन्य परिजन भी पहुंच गये. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं ट्रक को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ब्रेकर बना हादसे की वजह, पहले भी हो चुके हैं घायल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा मंदिर हटिया के पास बना ब्रेकर अक्सर हादसों का कारण बनता है. अचानक ब्रेकर आने से वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पूर्व में भी यहां कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं.

हाट के दिन सड़क किनारे ई-रिक्शा व अन्य वाहन कर देते हैं खड़े

गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगने के कारण सड़क किनारे ई-रिक्शा व अन्य वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क और संकरी हो जाती है जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है. लोगों ने हाट के दिन मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं जाम के कारण छोटी गाड़ियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन