अपहरण की थी आशंका, बरामद

Published at :24 Jun 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण की थी आशंका, बरामद

डोमी के परिजनों द्वारा दर्ज करायी गयी थी अपहरण की प्राथमिकी बरामद डोमी ने कहा पारिवारिक कलह से तंग आकर निकले थे घर से नहीं हुआ था डोमी का अपहरण बौंसी : खगड़िया के बेलदौर से पिछले चार दिनों से लापता डोमी राम (66 वर्ष) को जिले के एसएसबी पुलिस ने बौंसी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

डोमी के परिजनों द्वारा दर्ज करायी गयी थी अपहरण की प्राथमिकी

बरामद डोमी ने कहा पारिवारिक कलह से तंग आकर निकले थे घर से
नहीं हुआ था डोमी का अपहरण
बौंसी : खगड़िया के बेलदौर से पिछले चार दिनों से लापता डोमी राम (66 वर्ष) को जिले के एसएसबी पुलिस ने बौंसी थाना क्षेत्र के मनियारपुर से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि बेलदौर में उक्त व्यक्ति के अपहरण की प्राथमिकी उसके परिजनों ने दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया था कि 10 लाख की फिरौती के लिए उसका अपहरण किया गया है. इसी सूचना के आधार पर एएसपी अभियान बीसी झा के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार की रात मनियारपुर स्थित मेहीं धाम आश्रम के पास से उसे बरामद कर लिया. वह पिछले तीन दिनों से यहीं रह रहा था. बताया जाता है कि वह भी संतमत से जुड़ा हुआ है और यहां आता जाता था.
इस संबंध में एएसपी ने बताया कि खगड़िया के बेलदौर थाना में इसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज थी. वहां के एसपी के द्वारा सूचना दिये जाने पर उक्त व्यक्ति का मोबाइल लोकेशन बौंसी में मिल रहा था तो उसे बरामद किया गया. लेकिन पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह पारिवारिक कलह से तंग आकर घर से निकल गया था और अपने मोबाइल को बंद कर दिया था. इस बीच एक बार जब परिजनों से बात हुई तो उसने बताया कि सोनवर्षा जा रहा था कि अचानक एक बाइक सवार ने उसे बैठा लिया और उसे ऐसी जगह पर ले आया जो काफी सुनसान है. और फिर अपने ही अपहरण की कहानी परिजनों को बता दी. जिसके बाद उसके पुत्र ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी. हालांकि उसने पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है. बांका पुलिस ने उक्त व्यक्ति को खगड़िया पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इधर उक्त व्यक्ति को बरामद कर जब एसएसबी टीम लौट रही थी तो बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर शांति नगर के समीप बाइक सवार दो जवान दुर्घटनाग्रस्त हो गये. जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल बांका में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन