थाना में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की भरी मांग

Published at :23 Jun 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
थाना में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की भरी मांग

अमरपुर : थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के सलेमपुर गांव से एक प्रेमी युगल को प्रेमी के घर से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार गांव के कैलाश राय की 17 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम मधु कुमारी व गांव के ही शैलेंद्र साह के पुत्र चंदन कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग […]

विज्ञापन

अमरपुर : थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के सलेमपुर गांव से एक प्रेमी युगल को प्रेमी के घर से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार गांव के कैलाश राय की 17 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम मधु कुमारी व गांव के ही शैलेंद्र साह के पुत्र चंदन कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका के पिता अपनी पुत्री की शादी किसी दूसरे लड़के से तय कर चुके थे. जैसे ही लड़की को अपनी शादी की जानकारी मिली तो वह बीती रात घर से भागकर प्रेमी के घर जा पहुंची और प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहने लगी. उधर गुरुवार की सुबह लड़की के पिता ने थाना में एक आवेदन देकर चंदन कुमार पर पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त प्रेमी युगल को बरामद कर थाना ले आयी. लेकिन यहां भी नाटकीय अंदाज में पुलिस के सामने ही प्रेमी ने पास में रखे सिंदूर से प्रेमिका की मांग भर दी. हालांकि बाद में पुलिस ने प्रेमिका का 164 के तहत बयान के लिए बांका कोर्ट ले गई. लेकिन कोर्ट में प्रेमिका का बयान दर्ज नही हो पाया. साथ ही प्रेमी को नाबालिग लड़की से शादी व अपहरण के मामले में जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि लड़की सलेमपुर हाई स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा है,

जबकि लड़का मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर का छात्र है. पूर्व में प्रेमी सलेमपुर हाई स्कूल का छात्र था. दोनों छात्र-छात्रा एक ही कोचिंग में पढ़ाई करता था. वहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. शुक्रवार को बांका कोर्ट में छात्रा का बयान दर्ज कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन