1.45 करोड़ से 29 स्कूलों में बनेंगे आर्ट-क्राफ्ट कक्ष

बांका : एक करोड़ 45 लाख की राशि से जिले के 29 उच्च विद्यालयों में आर्ट-क्राफ्ट कक्ष का निर्माण किया जायेगा. कक्ष निर्मित होने के साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ हुनरमंद बनने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण में कुल 29 उवि को चिह्नित किया है. चरणबद्ध […]
बांका : एक करोड़ 45 लाख की राशि से जिले के 29 उच्च विद्यालयों में आर्ट-क्राफ्ट कक्ष का निर्माण किया जायेगा. कक्ष निर्मित होने के साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ हुनरमंद बनने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण में कुल 29 उवि को चिह्नित किया है. चरणबद्ध तरीके से अन्य विद्यालयों में भी आर्ट-क्राफ्ट कक्ष का निर्माण कराया जायेगा. कक्ष निर्माण के साथ ही संसाधन व प्रशिक्षक उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के बीच तकनीकी गुण विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




