वज्रपात से दो की मौत

बौंसी : प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात से बंधुआ कुराबा थाना क्षेत्र के खनगाड़ा गांव निवासी एक किसान के बेटे की मौत हो गयी. मृतक कांति यादव का छोटा बेटा कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव 35 वर्ष का […]
बौंसी : प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. मंगलवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात से बंधुआ कुराबा थाना क्षेत्र के खनगाड़ा गांव निवासी एक किसान के बेटे की मौत हो गयी. मृतक कांति यादव का छोटा बेटा कैलाश यादव उर्फ कैलू यादव 35 वर्ष का था. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक अपने गोहाल में मवेशी को चारा दे रहा था. इसी बीच तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. वह दिल्ली में मजदूरी का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




