समय पर पहुंचा, तो बची सोनू की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव में रविवार की सुबह बिच्छू के दंश से एक बालक घायल हो गया. जख्मी सोनू कुमार (8वर्ष) पिता अरविंद यादव ग्राम तिलैया को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बालक को राहत मिली. बरसात […]
विज्ञापन
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत तिलैया गांव में रविवार की सुबह बिच्छू के दंश से एक बालक घायल हो गया. जख्मी सोनू कुमार (8वर्ष) पिता अरविंद यादव ग्राम तिलैया को परिजनों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बालक को राहत मिली.
बरसात में होती है सर्वाधिक घटनाएं
सांप के डसने की अधिकतर घटनाएं बरसात के दिनों में होती है. अत्यधिक वर्षा होने अथवा बाढ़ आने के कारण सांप के बिल में पानी भर जाता है. ऐसी स्थिति में सांप बिल से बाहर निकल कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश करता है. अनजाने में लोगों का सामना सांप से होता है. गलती से सांप पर पैर पड़ जाना अथवा जलावन घर में रखे गोइठा अथवा लकड़ी को निकालने के क्रम में अक्सर लोग सर्पदंश के शिकार हो रहे हैं. गत वर्ष 2016 के मई में सर्पदंश की 02, जून में 01, जुलाई में 02,
अगस्त में 05, सितंबर में 05, अक्तूबर में 03, नवंबर में 01 एवं दिसंबर में 02 घटनाएं हुई थी. अगस्त व सितंबर में अत्यधिक वर्षा व बाढ़ के कारण घटनाओं में बढ़ोतरी हुई.
दवा पर्याप्त, लोगों को आना चाहिए अस्पताल
अस्पताल में सर्पदंश की पर्याप्त दवा मौजूद है. सर्पदंश के शिकार लोगों का माकूल इलाज किया जाता है. लोगों को झाड़-फूंक की बजाय तत्काल ही अस्पताल पहुंचना चाहिए. समय पर अस्पताल पहुंचने से जान बच सकती है.
डॉ योगेंद्र मंडल, प्रभारी, कटोरिया
झाड़-फूंक : तीन सप्ताह में चार की मौतें
गत 22 मई को बड़वासिनी पंचायत के भेलबेहड़ी गांव में कैलाश यादव के पुत्र पवन कुमार (7वर्ष) की मौत सर्पदंश से हो गयी. गत 27 मई को घोरमारा गांव में मो हैदर अंसारी के पुत्र फैयाज अंसारी (13वर्ष) की मौत घर में ही सांप के डंसने से हो गयी. गत 7 जून को हड़हार पंचायत के मकना गांव में सनोज राय के इकलौते पुत्र राजेश कुमार (2वर्ष) की मौत खलिहान के निकट सांप के काटने से हो गयी. 11 जून को चांदन के बिहारो गांव में बिच्छू के काटने से सूरज यादव के पुत्र रोहित कुमार (5वर्ष) की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




