चाचा-भतीजा के मारपीट में तीन लोग हुए घायल

Published at :09 Jun 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
चाचा-भतीजा के मारपीट में तीन लोग हुए घायल

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में चाचा व भतीजा के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष से विश्वनाथ रजक (56वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से रमेश रजक (25वर्ष) व पप्पू रजक (16वर्ष) घायल हैं. सभी घायलों को […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में चाचा व भतीजा के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष से विश्वनाथ रजक (56वर्ष) घायल हुए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से रमेश रजक (25वर्ष) व पप्पू रजक (16वर्ष) घायल हैं. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया.

चिकित्सक डाॅ एसडी मंडल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन जमा किया है. एक पक्ष से विश्वनाथ रजक ने अपने भतीजा रमेश रजक, सोनू रजक व भाई बंगाली रजक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि अपने खेत के बाउंड्री को घेर रहे थे, तभी उक्त लोगों ने लकड़ी से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया.
वहीं दूसरे पक्ष से रमेश रजक ने विश्वनाथ रजक के विरुद्ध आवेदन दिया है. जमीन को जबरन घेरने का आरोप लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
एक पक्ष से विश्वनाथ रजक हुए हैं जख्मी
दूसरे पक्ष से रमेश रजक और पप्पू रजक हुए हैं घायल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन