बिचौलिये ले रहे घूस फर्जी जमाबंदी. हल्का कर्मचारी दे रहे हैं शह

बाराहाट : बाराहाट अंचल कार्यालय के ठीक 500 मीटर के दायरे में अपना निजी कार्यालय चला रहे हल्का कर्मचारी विकास कुमार झा का किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं. उनके द्वारा तैनात बिचौलिया रैयतों से 20-20 हजार रुपये मोटेशन के बदले वसूल रहा है. समाचार संकलन के क्रम में कथित कार्यालय में बिचौलिया नोटों […]
बाराहाट : बाराहाट अंचल कार्यालय के ठीक 500 मीटर के दायरे में अपना निजी कार्यालय चला रहे हल्का कर्मचारी विकास कुमार झा का किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं. उनके द्वारा तैनात बिचौलिया रैयतों से 20-20 हजार रुपये मोटेशन के बदले वसूल रहा है. समाचार संकलन के क्रम में कथित कार्यालय में बिचौलिया नोटों की गड्डी लेने के बाद संबंधित जमीन मालिक के काम को करते देखा गया. हालांकि कैमरे की चमक के बाद उक्त बिचौलिया मौके से सभी कागजात छोड़ कर भाग खड़ा हुआ.
अंचल कार्यालय के मुताबिक विकास कुमार झा गोरवा, हिजरार, बढ़ौनियां, खड़िहारा, मुलूक, फूलहारा, लकड़ा, चमेली, भेजपुरा, नेमुआ, मिर्जापुर, बढ़ौना, चपरा कोलहथा, बनियाचक के अलावा सोनडीहा मौजा का कार्यभार मिला है. सूत्रों की मानें तो हल्का कर्मचारी द्वारा नियुक्त किया गया बिचौलिये कई अधिकारियों एवं कर्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर करने में है. ऐसे ही कुछ लोगों के कारण हाल के दिनों में क्षेत्र में भूमि विवाद के मामले में बढ़ोतरी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




