औरंगाबाद में 35 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार युवक

Aurangabad News : मदनपुर पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान 35 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की बाइक भी जब्त कर उसे जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : आजन थाना की पुलिस ने रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान विशेष छापामारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के छालीदोहर गांव के समीप चरैया मोड़ के पास से 35 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार युवक की पहचान आजन थाना क्षेत्र के लाल्टेनगंज गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

बाइक से प्लास्टिक के थैले में ले जा रहा था शराब

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस टीम की ओर से विशेष छापामारी अभियान चलाया गया था. इसी दौरान छालीदोहर गांव के समीप चरैया मोड़ के पास एक युवक बाइक से प्लास्टिक के थैले में महुआ शराब लेकर जाता हुआ मिला. पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो उसके पास से 35 लीटर महुआ शराब बरामद हुई. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया गया.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

कागजी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

शराब के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के साथ अन्य असामाजिक गतिविधियों, जो कानून के विरुद्ध हैं, उन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन