ePaper

ऑटो की चपेट में आयी महिला जख्मी

Updated at : 18 Nov 2025 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की चपेट में  आयी महिला जख्मी

ऑटो की चपेट में आयी महिला जख्मी

विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा-पचरूखिया रोड में टाल मोड़ के समीप पैदल जा रही एक महिला ऑटो की चपेट में आकर घायल हो गयी. महिला की पहचान गोह थाना के अकुंरि गांव निवासी मिथिलेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी शितलस्था देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया. जानकारी मिली कि महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी. इसी दौरान विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लौट रहे हसपुरा बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी की नजर उस पर पड़ी, तो कुछ लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और हाल जाना. हालांकि, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख महिला को किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. महिला के सिर में काफी चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन