1405 मतदान भवनों पर मतदाताओं को इवीएम से वोटिंग की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
1405 मतदान भवनों पर मतदाताओं को इवीएम से वोटिंग की दी गयी जानकारी

औरंगाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मोबाइल इवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मोबाइल इवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया संबंधी भ्रांतियों का निवारण हो तथा सभी मतदाता निर्भीक व आत्मविश्वास पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इस पहल के अंतर्गत विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता, महिला मतदाता व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर मतदान प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. सामान्यतः तकनीकी जानकारी के अभाव में मतदाता मतदान केन्द्र पर संकोच का अनुभव करते हैं, किंतु मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से उन्हें पूर्व में ही प्रायोगिक जानकारी प्रदान की जा रही है. इससे निर्वाचन दिवस पर वे पूर्णतः निःसंकोच एवं निर्भीक होकर मतदान कर सकेंगे. उक्त वैन में मास्टर प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो इवीएम के बटन दबाने से लेकर वीवीपैट स्लिप प्रदर्शित होने तक की संपूर्ण प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं तथा मौके पर उपस्थित नागरिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिले में प्रत्येक मतदान भवन पर मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसके अंतर्गत जिले के कुल 1405 मतदान भवनों में इन वैनों का परिचालन किया जायेगा तथा एक माह की अवधि में सभी मतदान भवनों में डेमोस्ट्रेशन का कार्य संपन्न कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन