अनियंत्रित ऑटो पलटा, दबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ऑटो पलटा, दबने से युवक की मौत

जम्होर थाना क्षेत्र के चिचमी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया

विज्ञापन

जम्होर थाना क्षेत्र के चिचमी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया औरंगाबाद ग्रामीण. जम्होर थाना क्षेत्र के चिचमी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो से दबकर 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही धनांव गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उदय ऑटो चालक था. गुरुवार को उसके दोस्त का ही एक ऑटो उसके गांव तरफ जा रहा था. इसी दौरान वह पीछे से ऑटो में लटक गया. जैसे ही ऑटो चिचमी मोड़ के समीप पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया और उदय उसके नीचे दब गया. ऑटो के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही उदय की मौत हो गयी. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पता चला कि कुछ लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जम्होर पहुंचाया और वे लोग फरार हो गये. इधर, डॉक्टरों ने उदय का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे. इसके बाद घटना की सूचना जम्होर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर जम्होर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि ऑटो से दबकर एक युवक की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो को जब्त कर लिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन