बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :05 May 2026 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

एनएच-19 पर घटराईन मोड़ के पास देर रात हादसा, एक दर्जन से अधिक बाराती घायल

विज्ञापन

एनएच-19 पर घटराईन मोड़ के पास देर रात हादसा, एक दर्जन से अधिक बाराती घायल प्रतिनिधि, मदनपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराईन मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बारातियों से भरी बस में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गये. घटना सोमवार रात की है. मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के ओरडीहा गांव निवासी सुरेश महतो के 38 वर्षीय पुत्र सूरजमल कुमार मेहता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घटराईन गांव में राष्ट्रपति भुइयां की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाराती बस से जा रहे थे. घटराईन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई और चालक दबकर उसकी मौत हो गयी. घायलों में रिसियप थाना क्षेत्र के अमौना गांव निवासी हिरा कुमार, प्रेम कुमार, सोनू कुमार, रूपेश ठाकुर, राजू भुइंया, सिकंदर कुमार, गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के रामसेवक भुइंया, कुटुंबा थाना क्षेत्र के मदन भुइंया, देव थाना क्षेत्र के सुनील कुमार, बहुआरा निवासी जितेंद्र रिकियासन, झारखंड के हरिहरगंज निवासी डबलु भुइंया तथा औरंगाबाद के दानी बिगहा निवासी शिवम कुमार सहित अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल हिरा कुमार, सोनू कुमार और जितेंद्र रिकियासन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार बारात रिसियप थाना क्षेत्र के अमौना गांव से निकली थी और घटराईन गांव जा रही थी. घटराईन क्रॉसिंग पर मुड़ने के दौरान डोभी की ओर से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. बस में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन