बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Feb 2025 1:02 PM

विज्ञापन

UP PPS Transfer

Bihar Police Transfer: औरंगाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीश राहुल ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. उन्होंने 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है.

विज्ञापन

Bihar Police Transfer: बिहार के औरंगाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीश राहुल ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. गुरुवार को एसपी ऑफिस की ओर से जारी आदेश के तहत 30 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं.

प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां

  • फहीम आजाद खान – दाउदनगर थानाध्यक्ष से नगर सर्किल के अंचल निरीक्षक बनाए गए.
  • मृत्युंजय कुमार उपाध्याय – नगर अंचल निरीक्षक से जिला आसूचना इकाई के प्रभारी बनाए गए.
  • शंभू कुमार – जिला आसूचना इकाई से रफीगंज थाना अध्यक्ष नियुक्त.
  • विकास कुमार – देव थाना अध्यक्ष से दाउदनगर थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित.
  • मधु कुमारी – रफीगंज अंचल निरीक्षक से पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित.
  • राम जी प्रसाद – टंडवा थानाध्यक्ष से रफीगंज अंचल निरीक्षक बनाए गए.
  • ललित कुमार – सिमरा थाना प्रभारी से पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित.

लाइन हाजिर किए गए कई थाना प्रभारी

  • सुनील कुमार (रिसियप थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह निशा कुमारी को जिम्मेदारी दी गई.
  • अजय कुमार (ओबरा थानाध्यक्ष) को हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह नीतीश कुमार को नियुक्त किया गया.
  • सूरज कुमार (फेसर थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह वर्षा कुमारी को नियुक्त किया गया.

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • धनंजय कुमार (ओबरा में पदस्थ एसआई) को टंडवा थानाध्यक्ष बनाया गया.
  • राम इकबाल यादव (जिला आसूचना इकाई) को बारुण थानाध्यक्ष बनाया गया.
  • गुफरान अली (रफीगंज थाना अध्यक्ष) और अनंत कुमार (देवकुंड थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया.
  • कन्हैया कुमार (खुदवां थानाध्यक्ष) को पुलिस केंद्र भेजा गया, उनकी जगह सुशील कुमार को जिम्मेदारी दी गई.
  • दीपक कुमार राय (बारुण थाना) को माली थाना प्रभारी बनाया गया.
  • आकाश कुमार (अंबा थाना) को सिमरा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

Also Read: पटना में शराब धंधेबाजों का नया कारनामा, मिठाई के डिब्बों में किलो पर बेच रहे थे शराब, एक गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर ज्वाइनिंग का आदेश

एसपी अंबरीश राहुल ने आदेश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारी 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस फेरबदल से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है, जिससे अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन