ePaper

260 किलो जावा महुआ के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, ऑटो जब्त

Updated at : 13 Oct 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
260 किलो जावा महुआ के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, ऑटो  जब्त

AURANGABAD NEWS.अंबा थाना की पुलिस ने जावा महुआ के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया धंधेबाज सुनील कुमार सिंह रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडिह गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अंबा. अंबा थाना की पुलिस ने जावा महुआ के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया धंधेबाज सुनील कुमार सिंह रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडिह गांव का रहने वाला है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में रविवार की रात एसआइ नीतू कुमारी ने की. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात एक ऑटो से जावा महुआ ले जाने की गुप्त सूचना मिली. सटीक सूचना के आधार पर अंबा देव रोड में सघन जांच अभियान शुरू की गयी. इस क्रम में नरहर अंबा मोड़ के समीप जब ऑटो को रुकवा कर जांच की गयी, तो ऑटो पर रखे 260 किलो जावा महुआ जब्त की गयी. महुआ जब्त होने के बाद सुनील को हिरासत में लेते हुए ऑटो को थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुनील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है. झारखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों पर पुलिस की नजर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन