सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग युवती ने की विषपान
Author Sujit kumar
Updated:
विज्ञापन

कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में घरेलू कलह से तंग एक युवती ने विषपान कर ली, जिसके बाद युवती की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गयी
विज्ञापन
औरंगाबाद ग्रामीण.
कुटुंबा प्रखंड के एक गांव में घरेलू कलह से तंग एक युवती ने विषपान कर ली, जिसके बाद युवती की तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गयी. परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गुरुवार की रात सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले युवती की मां की मौत हो गयी थी. उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली. उसके पिता दूसरे प्रदेश में जॉब करते है. घर में वह सौतेली मां के साथ रहती है. अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उसकी सौतेली मां प्रताड़ित करती है. इसी कारण आवेश में युवती ने विषपान कर ली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










