शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा : सतीष सिंह

Updated at : 14 Aug 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है तिरंगा यात्रा : सतीष सिंह

फेसर से 11 किलोमीटर लंबी निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका

विज्ञापन

फेसर से 11 किलोमीटर लंबी निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका फेसर. युवा शक्ति मंच फेसर द्वारा गुरुवार को 11 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत फेसर स्टेशन से हुई. औरंगाबाद के कारगिल शहीद शिव शंकर गुप्ता के स्मारक स्थल पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से इलाका गुंजायमान रहा. बाइक पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लहरा रहे थे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीष कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि उन शहीदों को सम्मान है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलायी. उन्होंने कहा कि पहले देश, फिर हम यह भावना हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए. सभी नागरिक स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा लगायें और शांतिपूर्वक 15 अगस्त की शाम इसे उतारें. कार्यक्रम संयोजक सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें अपने देश के साथ खड़ा रहना चाहिए. तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, अध्यक्ष धीरज कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अमित आखौरी, छोटू चौधरी, सुनील सिंह, शिव कुमार गुप्ता, अभय कुशवाहा, पिंटू सिंह, रंजीत राठौर, राहुल कुमार, बसु सिंह, मोनू सिंह, पंकज सिंह, अंकित सिंह, पिंटू यादव, छोटू कुमार, बब्लू कुमार ,सुधीर कुमार ,पप्पू कुमार, रजनीश कुमार यादव, सुनील कुमार, रवि कुमार कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, वीर कुमार, सुमित कुमार सिंह, अनुपम कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, रविंद्र कुमार यादव, इब्राहिमपुर मुखिया बृजमोहन यादव, फेसर मुखिया रवि कुमार, उप मुखिया बलराम कुमार पाठक, पूर्व मुखिया राकेश कुमार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन