शिवगंज में किराना दुकान और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में चोरी

Updated:
विज्ञापन
शिवगंज में किराना दुकान और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में चोरी

किराना दुकान संचालक बैद्यनाथ ने बताया कि 15 हजार नकद सहित सरसों तेल का टीना सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गये हैं

विज्ञापन

मदनपुर.

मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में बुधवार की रात चोरों ने किराना दुकान और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. किराना दुकान संचालक बैद्यनाथ ने बताया कि 15 हजार नकद सहित सरसों तेल का टीना सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गये हैं. वही कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर संचालक आलोक कुमार ने बताया कि दीवार में सेंध लगाकर सात लैपटॉप 15 डेस्कटॉप कंप्यूटर चोरी कर ली है. चोरी की घटना की सूचना मदनपुर थाने की पुलिस को दी गयी. इधर, जानकारी मिली कि पुलिस ने दोनों दुकानों में जांच की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन