कांवरियों के जत्थे को वार्ड पार्षद ने किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
कांवरियों के जत्थे को वार्ड पार्षद ने किया रवाना

मंगल कामनाओं के साथ किया देवघर रवाना

विज्ञापन

मंगल कामनाओं के साथ किया देवघर रवाना

प्रतिनिधि, दाउदनगर.

दाउदनगर से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. नगर पर्षद के वार्ड 13 की पार्षद सोनी देवी ने कांवरियों को चाय पिलाई, लड्डू से मुंह मीठा कराया और मंगल कामनाओं के साथ उन्हें देवघर रवाना किया. इन कांवरियों में भखरूआं गांव निवासी पत्रकार श्रीनाथ तिवारी, राजेश तिवारी, व्यवसायी देवकांत उर्फ गुड्डू तिवारी, पप्पू तिवारी, दीपक तिवारी, सुमित पांडेय, उपेंद्र तिवारी व उनकी पत्नी सपना तिवारी, दाउदनगर के प्रमुख व्यवसायी अमर केशरी, मुन्ना ठाकुर, संतोष ठाकुर, मुकेश विश्वकर्मा, भीम चंद्रवंशी, भरत गोस्वामी व उनकी पत्नी सीमा गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, आयुष गोस्वामी, भोला गुप्ता व दुर्गा गुप्ता शामिल हैं. देवघर रवानगी से पहले इन कांवरियों ने शहर के मुख्य पथ स्थित रुद्रावतार के दरबार (हनुमान मंदिर) पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पहले से मौजूद वार्ड पार्षद ने इनकी आगवानी की. कांवरियों ने यहां मत्था टेका, पूजा-अर्चना की. परिजनों की खुशहाली व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. बोल बम के गीत पर जमकर मस्ती की और त्रिलोक के हेड बॉस माने जाने वाले बाबा वैद्यनाथ के घर हाजिरी को रवाना हुए. बताया गया कि यह जत्था देवघर दरबार में हाजिर होने के बाद बाबा बासुकी नाथ फिर वेस्ट बंगाल के तारापीठ में मौजूद माता तारा के दरबार में हाजिरी देगा, फिर दाउदनगर वापस लौटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन