इंडियन आइडल विजेता पवनदीप व कल्पना के सुरों से सजेगा सूर्य महोत्सव

Published by : Vikash Kumar Updated At : 22 Jan 2026 9:07 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव का आयोजन 25 से 27 जनवरी तक रानी तालाब के समीप होगा, जिसमें इंडियन आइडल विजेता गायक पवनदीप व भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी के साथ स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन

25 से 27 जनवरी तक होने वाले देव सूर्य महोत्सव की तैयारियां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

औरंगाबाद शहर.

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव का आयोजन 25 से 27 जनवरी तक रानी तालाब के समीप होगा, जिसमें इंडियन आइडल विजेता गायक पवनदीप व भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी के साथ स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे. प्रशासन की ओर से इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है. गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने देव स्थित रानी तालाब परिसर में प्रस्तावित सूर्य महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल के प्रवेश व निकासी मार्गों, मंच निर्माण स्थल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, भीड़ प्रबंधन योजना, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता व आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था का अवलोकन किया.उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं व दर्शकों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकासी मार्गों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करें और पर्याप्त संकेतक (साइन बोर्ड) लगायें, ताकि आमलोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस की तैनाती, अग्निशमन वाहन, महिला- पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, चलंत शौचालय, कूड़ा प्रबंधन, फायर सेफ्टी मानकों और सीसीटीवी निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने विद्युत सुरक्षा मानकों के अनुरूप मंच, लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम की स्थापना कराने पर विशेष बल दिया.

विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, मिलेगी जानकारी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक स्टॉल लगाए जायें, ताकि आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके. इस मौके पर डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देव, अंचलाधिकारी, देव सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन