ePaper

259 इंटर स्तरीय संस्थानों में 19 से शुरू होगी 11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा,

Updated at : 15 Sep 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
259 इंटर स्तरीय संस्थानों में 19 से शुरू होगी 11वीं की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा,

शामिल होंगे 61986 परीक्षार्थी मोबाइल फोन वर्जित, नकल की गुंजाइश नहीं, बिहार बोर्ड ने उपलब्ध कराया उत्तर पुस्तिका व सील पैकेट प्रश्न पत्र, ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को ओएमआर सीट पर बने गोला कलर कर विकल्प से देना होगा उत्तर

विज्ञापन

शामिल होंगे 61986 परीक्षार्थी मोबाइल फोन वर्जित, नकल की गुंजाइश नहीं

हार बोर्ड ने उपलब्ध कराया उत्तर पुस्तिका व सील पैकेट प्रश्न पत्र

ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को ओएमआर सीट पर बने गोला कलर कर विकल्प से देना होगा उत्तर

औरंगाबाद/कुटुंबा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित 11वीं कक्षा की त्रैमासिक व 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 19 सितंबर से जिले के 259 इंटर स्तरीय संस्थानों में आयोजित करायी जायेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग के स्तर से सारी तैयारी पूरी की जा रही है. बोर्ड जिला शिक्षा कार्यालय के तहत उत्तर-पुस्तिका व प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहा है. जिले के जिन 259 संस्थानों में माह सितंबर की परीक्षा आयोजित करायी जानी है, इसमें 94 राजकीय कृत पल्स टू स्कूल और 145 अपग्रेड हाइ स्कूल है. इसके अलावा 20 वित्त रहित इटंर कॉलेज है. इस बार के त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक परीक्षा में आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकाय मिलाकर कुल नामांकित 61986 परीक्षार्थी शामिल होगें, जिसमें 11वीं कक्षा सत्र 2025-27 के 29434 तथा 12वीं कक्षा सत्र 2024-2026 के 32552 परीक्षार्थी शामिल होगें. विधिवत परीक्षा संचालन करने के लिए संबंधित संस्थान के प्रधान केंद्राधीक्षक बनाये गये है.

हसपुरा प्रखंड में सबसे कम छात्र-छात्राएं

सितंबर की परीक्षा में हसपुरा प्रखंड में आर्ट्स साइंस व कॉमर्स मिलाकर विभिन्न स्कूलों में 3682 परीक्षार्थी शामिल होगे. इसमें 11वीं के 1866 व 12 वीं 1816 छात्र-छात्राएं हैं. सदर प्रखंड के 11वीं में 3858 व 12वीं में 3401, बारुण प्रखंड के 11वीं में 2451 व 12वीं में 2745, दाउदनगर प्रखंड में 11वीं में 2484 व 12वीं में 3090, गोह में 11वीं के 3015 व 12वीं के 3140, देव में 11वीं के 2164 व 12वीं के 2553 कुटुंबा में 11वीं के 2897व 12वीं के 3041, मदनपुर में 11वीं के 2132 व 12वीं के 2533, नवीनगर में 11वीं के 2329 व 12वीं के 3613, ओबरा में 11वीं के 2555 व 12वीं 2839 व रफीगंज प्रखंड में 11वीं के 3083 व 12वीं के 3781 परीक्षार्थी शामिल होगे.

बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का शिड्यूल

11वीं कक्षा के त्रैमासिक तथा 12वीं कक्षा के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने अपना एक अलग शिड्यूल जारी किया है. छुट्टी के दिन छोड़कर 27 सितंबर तक दो पालियों में इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेशनल कोर्स की परीक्षा होगी. पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से लेकर 12:45 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से 5:15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा पूर्णरूपेण कदाचार मुक्त वातावरण में शांति पूर्ण संपन्न कराई जानी है, इसकी जिम्मेवारी बोर्ड ने संस्था प्रधान को दी है. बच्चों को मोबाइल फोन या चिट पूर्जी लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश पर रोक है. विदित हो कि बीएसइबी ने परीक्षा के माध्यम से बच्चों को खुद से अपने आपको मूल्यांकन करने का अवसर दिया है.

50 प्रतिशत पूछे जायेंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र के कुल पूर्णांक का 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव और 50 प्रतिशत सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर चार विकल्पों में से सही एक का चयन कर ओएमआर सीट पर बने गोला का कलर करना देना होगा. वहीं, सब्जेक्टिव प्रश्नों को उत्तर आंसर सीट पर लिखित रूप में देने का प्रावधान है. पहले दिन सोमवार को फर्स्ट सिटिंग में साइंस के फिजिक्स व कॉमर्स के इंटरप्रेनरशीप तथा आर्ट्स के फिलोसफी विषय की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में साइंस के केमेस्ट्री, कॉमर्स के अकाउंटेशी व आर्ट्स के पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा होगी. बोर्ड ने कहा है कि प्रश्न पत्र के सील पैकेट खोलने से पहले वीक्षक और दो परीक्षार्थी संयुक्त रूप पैकेट के कवर पर अपना हस्ताक्षर करगे. इसके बाद बच्चों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण किया जायेगा.

क्या बताते हैं अफसर

माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ भोला कुमार कर्ण ने बताया कि इंटरस्तरीय संस्थानों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा का परिणाम हार्ड कॉपी और साफ्ट कॉपी के माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर बोर्ड को समर्पित किया जाना है. परीक्षा के दौरान सुबह 9:30 बजे से 5:15 बजे के बीच कोचिंग संस्थान के संचालक बच्चों को परीक्षा से वंचित रखने का प्रयास न करेंगे. यह कानूनन अपराध है. ऐसे मामले उजागर होने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन