अंचल सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
अंचल सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

12 व 13 मई को हसपुरा में होगा आयोजन

विज्ञापन

हसपुरा.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आगामी 12 व 13 मई को हसपुरा में 34 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन होना है. इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट गये हैं. इसकी जानकारी अंचल सचिव अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव-गांव में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दे रहे हैं. अंचल सचिव अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 2025 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी व सम्मेलनों का वर्ष है. 21 से 25 सितंबर तक पार्टी की 25 वां महाधिवेशन चंडीगढ़ में व राज्य सम्मेलन पटना में, 12 व 13 मई को हसपुरा में, 30 व 31 मई को जिला सम्मेलन रफीगंज में अंचल सम्मेलन है. सम्मेलन शुभारंभ के पहले हसपुरा बाजार में रैली निकाली जायेगी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन स्थल कॉ रामशरण यादव नगर व सम्मेलन कॉ श्रवण कुमार कक्ष में होगा. सम्मेलन का मुख्य वक्ता एआइएसएफ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कॉ विजेंद्र केशरी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन