बहनों ने कलाइयों पर बांधी राखी, तो भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Updated:
विज्ञापन
बहनों ने कलाइयों पर बांधी राखी, तो भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

?????????????

Aurangabad news. भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन को लेकर औरंगाबाद जिले में उत्साह का माहौल दिखा. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार आस्था एवं परंपरा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

रक्षाबंधन. भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व को लेकर जिले में रहा उत्साह का माहौल राखी बांधने व बंधवाने के लिए दूर-दूर से भाई-बहनों एक-दूसरे के घर पहुंचे फोटो नंबर-5- जिला मुख्यालय में ऐसे दिखा रक्षाबंधन का उत्साह. फोटो -5ए – दाउदनगर में अपने भाई को राखी बांधती एक बहन. प्रतिनिधि, औरंगाबाद/दाउदनगर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन को लेकर औरंगाबाद जिले में उत्साह का माहौल दिखा. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार आस्था एवं परंपरा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, तो भाइयों ने भी उन्हें उपहार देकर उनकी रक्षा के साथ सहयोग व सेवा का वचन दिया. बहनों द्वारा शुभ मुहूर्त में सज-धज कर थाली में राखी और मिठाई रखकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी. भाई की आरती उतारी. वैसे राखी बंधवाने के लिए दूर-दूर से भाई-बहनों के घर पहुंचे.वहीं, बहने भी अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए पहुंची. चुंकि सुबह से ही शुभ मुहूर्त बन रहा था. इसलिए सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया था. इधर श्रद्धालुओं ने शिवालयों एवं देवी मंदिरों में जाकर पूजा- अर्चना की. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी थी. श्रद्धालुओं ने विधि- विधान पूर्वक पूजा -अर्चना की. जिला मुख्यालय में भीड़-भाड़ का नजारा दिखा. दाउदनगर बाजार, चौक,बजाजा रोड,चावल बाजार, भखरुआं मोड़ सहित कई इलाकों में भीड़-भाड़ नजर आयी.इस प्रकार, भाई- बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस दौरान रक्षाबंधन के गीत भी गू़जते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन