ePaper

शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार

विज्ञापन

बारुण. पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ही बारुण नवोदय विद्यालय के समीप फूंस की झोपड़ी में धंधेबाज शराब बेच रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने पकड़ा. उसकी पहचान मोहनगंज के महेंद्र राम के रूप में हुई है. वहीं, घर की तलाशी लेने पर 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब जब्त की गयी. शराब जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी और महेंद्र राम को जेल भेज दिया गया. वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के मामले में सोनवर्षा से पीयूष कुमार व भलुआ के संजय कुमार को पकड़ा गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन