ePaper

महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ जिले के रत्न थे स्व रामरक्ष्या सिंह : सुधीर मिश्र

Updated at : 09 Jan 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ जिले के रत्न थे स्व रामरक्ष्या सिंह : सुधीर मिश्र

उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिला मुख्यालय से सटे रावल बिगहा में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्व रामरक्ष्या सिंह की 53वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्रा, नगर परिषद के चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हुए. सभी ने स्वतंत्रता सेनानी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्व सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. अपने कई साथियों के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था. हम सभी को यह जो आजादी मिली है, वह पूर्वजों के त्याग और बलिदान से परिणाम है. नगर पर्षद अध्यक्ष उदय गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज वैसी ही शख्सियतों के बलिदान की वजह से हम स्वतंत्र और आजाद हैं. रेडक्रॉस अध्यक्ष सतीश सिंह आयोजकों व उनके परिवार वालों के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से हमारी नयी पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बलिदान के बारे में जानकारी मिलती है कि हमें आजादी कितनी मुश्किलों के बाद मिली है. मौके पर नवीनगर डीएवी के प्रिसिंपल विनय कुमार गुप्ता, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्रिसिंपल विनोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, मुखिया वीरेंद्र यादव, डॉ प्रभात सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, हरेराम सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल तथा छात्र-छात्राओं के बीच कलम और कॉपी बांटी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

SUDHIR KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन