मिडिल स्कूल सुही में अचानक बीमार हो रही छात्राएं, शिक्षक व अभिभावक परेशान

Published by : Vikash Kumar Updated At : 22 Jan 2026 9:37 PM

विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल सुही में बच्चे इन दिनों अचानक बीमार हो जा रहे हैं, जिससे विद्यालय के शिक्षक व बच्चों के अभिभावक परेशान हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक पांच छात्राएं बीमार हो चुकी हैं. विद्यालय आने के बाद बच्चियों अचानक बेहोश हो जा रही हैं और पानी मांग रही हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल सुही में बच्चे इन दिनों अचानक बीमार हो जा रहे हैं, जिससे विद्यालय के शिक्षक व बच्चों के अभिभावक परेशान हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक पांच छात्राएं बीमार हो चुकी हैं. विद्यालय आने के बाद बच्चियों अचानक बेहोश हो जा रही हैं और पानी मांग रही हैं. ऐसी घटना से छात्र और अभिभावक सहमे में हुए हैं. अचानक हो रही इस घटना से बच्चों में इस कदर डर व्याप्त हो गया है कि गुरुवार को दोपहर के बाद सारे बच्चे स्कूल छोड़कर घर चले गये. बेहोश होने वाली छात्राओं में कक्षा की छात्रा रागिनी कुमारी व आंचल कुमारी और सातवीं कक्षा की छात्रा राधा कुमारी व ज्योति कुमारी आदि शामिल है. अभिभावकों ने बताया कि बच्चियां अचानक बेहोश हो जा रही है. फिर उनका इलाज कराया जा रहा है, और उसके बाद फिर ठीक हो रही है. गुरुवार को बेहोश हुई बच्चियों में स्थानीय मुखिया मंजीत यादव की पुत्री भी शामिल है. प्रधानाध्यापक प्रकाश पाल ने बताया कि बुधवार को आठवीं कक्षा की छात्रा आंचल कुमारी और रागिनी कुमारी अचानक बेहोश हो गयी थी. इसके बाद उनके अभिभावक को बुलाकर बच्चियों को घर भेज दिया गया था. गुरुवार को सातवीं की छात्रा राधा कुमारी व ज्योति कुमारी अचानक बीमार पड़ गयी. उनके परिजनों को भी इसकी सूचना देकर उन्हें घर भेजा गया. प्रधानाध्यापक के अनुसार थोड़ी देर में छात्राएं स्वस्थ भी हो जा रही हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ हो रहे अचानक घटना की गहराई से जांच की जा रही है. अभी तक कोई तथ्य उभरकर सामने नहीं आया है. बच्चे मध्याह्न भोजन से पूर्व ही बीमार पड़ रहे हैं. हालांकि स्कूल प्रबंधन के अनुसार मध्याह्न भोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. बीइओ रणविजय प्रसाद ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी मिली है. इसकी जांच करायी जायेगी. विद्यालय के एमडीएम और पानी की गुणवत्ता की भी जांच करायी जायेगी. वहां की साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जायेगा. यह बात छात्रों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन