नहर से मिला छात्रा का शव, पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन
नहर से मिला छात्रा का शव, पुलिस कर रही जांच

बच्ची की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ हरकेश निवासी 13 वर्षीय सोनाली कुमारी के रूप में की गयी है

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर में मौलाबाग स्थित पटना मेन कैनाल नहर से 13 वर्षीय छात्रा का शव पुलिस द्वारा बरामद किया है. बच्ची की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ हरकेश निवासी 13 वर्षीय सोनाली कुमारी के रूप में की गयी है. शनिवार की सुबह कुछ लोग नहर की ओर घूमने गये, तो बच्ची का शव नहर में उतराते हुए देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दाउदनगर थाने के सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, पीएसआइ भाषा पल्लवी और आदित्य कुमार मौलाबाग नहर पुल पर पहुंचे व शव को बाहर निकलवाया. पहचान होने के बाद मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी. वैसे पुलिस ने औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की सूचना ओबरा थाना में दी गयी थी. आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के परिजन ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ शुक्रवार की शाम डिहरा लख की और घूमने गयी थी. नहर की ओर शौच के लिए जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गयी. ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. अंतत: दाउदनगर में नहर से उसका शव बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन