हसपुरा में लगा विशेष शिविर, 373 आवेदनों किया गया निबटारा

Updated:
विज्ञापन
हसपुरा में लगा विशेष शिविर, 373 आवेदनों किया गया निबटारा

बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि डिंडिर शिविर में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पहुंचकर जायजा लिया

विज्ञापन

हसपुरा. बुधवार को प्रखंड के धुसरी पंचायत अंतर्गत कैथी बनकट, पीरू के गबसपुर, डिंडिर के गिरधारी बिगहा, गंगापुर, शिवनगर के अनुसूचित जाति टोला पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 22 विभाग से संबंधित कर्मी उपस्थित थे. बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि डिंडिर शिविर में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने पहुंचकर जायजा लिया. बीडीओ को जाति प्रमाण पत्र, आवासीय, आय, जन्म प्रमाण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 455 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 373 आवेदन को ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया. शेष 82 आवेदन लंबित है, जिसका अद्यतन जांच कर निबटारा किया जायेगा. इस दौरान बीपीआरओ वीरेंद्र कुमार चौधरी व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार ने आवेदन कर्ताओं के बीच शिविर में बनाये गये प्रमाण पत्र का भी वितरण किया. बीडीओ ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़े, जिसे लेकर आप का द्वार पहुंचे सरकार कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर लगाया जा रहा है. अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास में किसी तरह का बाधा उत्पन्न नहीं हो. इसके लिए उनके टोलों में विशेष शिविर लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन