ePaper

श्री सीमेंट को बिहार में मिला भामाशाह सम्मान, औरंगाबाद के यूनिट हेड ने ग्रहण किया पुरस्कार

Updated at : 02 Jul 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
श्री सीमेंट को बिहार में मिला भामाशाह सम्मान, औरंगाबाद के यूनिट हेड ने ग्रहण किया पुरस्कार

भारत की प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियों में एक श्री सीमेंट को वित्त वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार को 255 करोड़ की जएसटी योगदान के लिए ''भामाशाह सम्मान'' से सम्मानित किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. भारत की प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियों में एक श्री सीमेंट को वित्त वर्ष 2024-25 में बिहार सरकार को 255 करोड़ की जएसटी योगदान के लिए ””भामाशाह सम्मान”” से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार जीएसटी दिवस पर पटना में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में प्रदान किया गया. वैसे कार्यक्रम में उन संस्थानों को सम्मानित किया गया जो बिहार की अर्थव्यवस्था को जीएसटी के माध्यम से मजबूत कर रहे हैं. श्री सीमेंट के औरंगाबाद संयंत्र प्रमुख अतुल शर्मा ने कंपनी की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया. उन्हें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा एक स्मृति चिह्न और एक लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया. इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है. यह सम्मान श्री सीमेंट की पारदर्शी और जिम्मेदार व्यावसायिक नीतियों के माध्यम से राज्य के आर्थिक विकास में हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. बिहार हमारी विकास यात्रा का एक अहम हिस्सा है और हम यहां रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे के निर्माण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से योगदान देना जारी रखेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और सामाजिक व सांस्कृतिक उत्तरदायित्व निभाने में श्री सीमेंट की भूमिका की सराहना की. यह सम्मान श्री सीमेंट की स्थायी विकास उत्तरदायित्व और बिहार के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन