ePaper

पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन, नये सदस्यों को किया गया सम्मानित

Updated at : 02 Jul 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन, नये सदस्यों को किया गया सम्मानित

शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति स्थल के प्रांगण में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति स्थल के प्रांगण में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि 21 मई को ही संस्थान का पुनर्गठन किया गया था. पुनर्गठन के पश्चात पुरानी कमेटी को बहाल करते हुए कुछ सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी दी गयी थी. इस क्रम में जगदीश सिंह व राम प्रवेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष के रूप में भीम कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह को नियुक्ति किया गया. सह सचिव के रूप में जयंत प्रकाश व सह कोषाध्यक्ष के रूप में सुजा कर्मा निवासी चंदन सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गयी. मार्गदर्शक मंडल के रूप में कौशलेंद्र प्रताप प्रताप नारायण सिंह, प्रो विजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह, मगध प्रमंडल शिक्षक संघ के नेता रामभजन सिंह को बनाया गया है. ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह व अन्य सदस्यों द्वारा सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संचालन उपाध्यक्ष डॉ संजीव रंजन ने किया. मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह ट्रस्ट जिले में सामाजिक कार्यों को मूर्त प्रदान करने में सबसे आगे है. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संबोधन के क्रम में कहा कि वे ट्रस्ट के प्रति समर्पण भाव से कार्य करेंगे एवं ट्रस्ट की विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. शतचंडी धाम न्यास समिति के सचिव राजेंद्र सिंह को शतचंडी धाम को बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग से राजकीय दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण विशेष रूप से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन