बाघी से कट्टा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
बाघी से कट्टा और कारतूस बरामद

थाना क्षेत्र के बाघी गांव से एक लोहे का दो नाली कट्टा और एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है

विज्ञापन

नवीनगर. थाना क्षेत्र के बाघी गांव से एक लोहे का दो नाली कट्टा और एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. मामले में बाघी गांव निवासी अरविंद सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें बताया है कि वह अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे. तभी गांव के ही मुकेश सिंह आकर उन्हें गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर कट्टा निकाल कर जान मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने और उनके पुत्र लकी कुमार द्वारा कट्टा छीन लिया गया. उसको पकड़ कर बैठा कर रखा था. इसी बीच नरेश सिंह और उनकी पत्नी रामपति देवी, कमलेश सिंह की पत्नी किरण देवी, रितेश सिंह की पत्नी रिंकू देवी, मुकेश पासवान ने मुकेश सिंह को छुड़ाकर भगा दिया. तब इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी. पुलिस के एएसआई हरेंद्र झा दल बल के साथ पहुंचे, जिन्हें कट्टा और कारतूस सौंप दिया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि कट्टा और कारतूस को बरामद कर थाना लाया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन