ePaper

बाइपास पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक

Updated at : 23 Sep 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
बाइपास पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक

दक्षिण भारतीय शैली में कराया जा रहा भव्य पंडाल का निर्माण, श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए होगी पर्याप्त व्यवस्था

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय शैली में कराया जा रहा भव्य पंडाल का निर्माण

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए होगी पर्याप्त व्यवस्था

औरंगाबाद शहर. शहर के ओवरब्रिज के समीप बनाये जा रहे पूजा पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखेगी. मां दुर्गा के दर्शन व पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साहस का परिचय देने वाले देश के सपूतों की वीरता भी देखेंगे कि किस तरह दुश्मन देश पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई की गयी थी. यानी पंडाल में माता की भक्ति के साथ देशभक्ति की भावना भी उमड़ेगी. यहां मां दुर्गा पूजा समिति बाइपास द्वारा पिछले कई सालों से माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. ओवरब्रिज पंचदेव मंदिर के समीप इस पंडाल का निर्माण दक्षिण भारतीय शैली में कराया जा रहा है, जिसकी भव्यता देखते बनेगी. इस भव्य पंडाल के निर्माण में बाहर के कारीगर जुटे हुए है और तेजी से कार्य को पूरा करते हुए पंडाल को आकर्षक रूप दे रहे है. इस पंडाल की सजावट भी बेहद आकर्षक होगी. फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडाल जगमग रहेगा. पंडाल तक पहुंचने वाले मार्गों को भी सजाया जायेगा और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी. मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण व पूजा में लगभग 15 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है. ज्ञात हो कि शहर के पंचदेव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है. यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. लोग अपनी सुख और समृद्धि के लिए सालोभर पूजा अर्चना करते है.

पंडाल व लाइटिंग होगा आकर्षण का केंद्र : सतीश

मां दुर्गा पूजा समिति बाइपास के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल के साथ-साथ लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होगा. ओवरब्रिज से महाराजगंज रोड में दोनों लेन में प्रकाश की व्यवस्था बनायी गयी है. श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ख्याल रखा जायेगा. सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. समिति के सदस्य व वॉलेंटियर श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे. पूजा के आयोजन में आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन