ऑपरेशन सिंदूर : गोह बाजार में दिखा देश भक्ति का उबाल, निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर : गोह बाजार में दिखा देश भक्ति का उबाल, निकाली गयी  तिरंगा यात्रा

सैनिकों को सम्मान देने उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

गोह. गोह प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य वीर सैनिकों को सम्मान देना और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था. यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा गोह क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. तिरंगा यात्रा की शुरुआत एसबीआइ गोह से की गयी जो गोह चौक, मुख्य बाजार होते हुए कॉपरेटिव बैंक गोह तक गयी. तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा, उपहारा मंडल भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, जिला मंत्री सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, विकू त्रिपाठी, सत्येंद्र शर्मा, अरुणजय शर्मा, बृजकिशोर पाल, कमलेश सिंह, गया ठाकुर, नीरज शर्मा, विनोद शर्मा, बैजू ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, हीरा मोती, बब्लू सिंह, देवेश शर्मा, रणधीर पासवान समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए. तिरंगा यात्रा में राजनीतिक दलों से इतर अन्य संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोजपा अध्यक्ष कुमार आर्य, जदयू अध्यक्ष कुंजन सिंह, सुभाष वर्मा, ब्रजेश गुप्ता, महिला प्रतिनिधि सोनी देवी, निजू कुमारी, संगीता देवी, रेशमी देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही. इस यात्रा की विशेष बात यह रही कि केवीएम क्लासेज के सैकड़ों बच्चों ने भी तिरंगा लहराते हुए यात्रा में भाग लिया, जो नई पीढ़ी में देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है. वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय सेना की वीरता और रणनीतिक कौशल का प्रतीक बताया तथा जवानों को देश की असली ताकत करार दिया. इधर, तिरंगा यात्रा को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन