पुराने विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडे और तलवार चले, वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

सांकेतिक तस्वीर

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के ठाकुर मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह): ओबरा थाना क्षेत्र के ठाकुर मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और तलवार चलने लगे. घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इलाके में घटना के बाद अफरा-तफरी माहौल बन गया.

ट्रॉमा सेंटर रेफर

मृतक की पहचान ठाकुर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शहाबुद्दीन के रूप में की गई है. वहीं दूसरे पक्ष से
मो मेहराब अली, उनकी पत्नी अफसाना परवीन, मो इमरान, उनकी पत्नी, मो ताहिर, मो तनवीर अली और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

लंबे समय से विवाद

घायल मेहराब अली ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में आते-जाते अक्सर गाली-गलौज की जाती थी, जिससे तनाव लगातार बढ़ रहा था. शुक्रवार को भी कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी. ओबरा एसएचओ नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार पुलिस में सिपाही से दारोगा तक 37,978 पदों पर होगी बहाली

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन