रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला क्षत-विक्षत शव, ट्रेन से कटने आशंका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2024 10:28 PM

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है.

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर फेसर रेलवे स्टेशन से सटे पश्चिम केबिन के समीप देवरिया गांव स्थित रेलवे ट्रैक से फेसर थाना की पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कर रही है. जब आसपास के लोग रेलवे ट्रैक तरफ पहुंचे, तो देखा कि एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है. स्थानीय लोगों के शोरगुल की आवाज सुनकर काफी लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने फेसर थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. शव की पहचान के लिए सभी थानों को सूचना दी गयी है. 72 घंटे तक पहचान न होने पर युवक का दाह संस्कार करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन