ePaper

छात्रा की संदिग्ध मौत के विरोध में माले का मार्च, एसआइटी जांच की मांग

Updated at : 22 Jan 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा की संदिग्ध मौत के विरोध में माले का मार्च, एसआइटी जांच की मांग

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

AURANGABAD NEWS.पटना के एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में गोह की एक छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने छात्रा की मौत को संदिग्ध हत्या बताते हुए अनुमंडल मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन

पटना के एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में गोह की छात्रा की हुई थी संदिग्ध मौत

फोटो 53 सभा करते भाकपा माले नेता एवं कार्यकर्ता प्रतिनिधि, दाउदनगर

पटना के एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में गोह की एक छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने छात्रा की मौत को संदिग्ध हत्या बताते हुए अनुमंडल मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला. यह मार्च भखरुआं- पटना रोड स्थित माले कार्यालय से प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान के नेतृत्व में निकाला गया, जो भखरुआं मोड़ होते हुए बाजार रोड स्थित एक मार्केट के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव मुनारिक राम ने कहा कि छात्रा सिर्फ गोह की बेटी नहीं, बल्कि पूरे बिहार की बेटी थी. वह बड़े सपने लेकर पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन उसका सपना चकनाचूर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रालय संभालते समय दावा किया था कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन आज स्थिति इसके विपरीत है.उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार में महिला और होनहार बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तो शासक वर्ग के नेताओं की चुप्पी क्यों है. कहा कि गरीब और असहाय मजदूरों के घरों पर बुलडोजर चलाना आसान है, लेकिन राजधानी पटना में पढ़ रही बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा पा रही है.

सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी भाकपा माले : सचिव

माले जिला सचिव ने कहा कि भाकपा माले इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी. भाकपा माले ने मामले में एसआइटी का गठन कर छात्रा की कथित हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने और बिहार में पढ़ रही सभी छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की. टाउन सचिव बिरजू चौधरी ,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, किसान महासभा के जिला सचिव सह हसपुरा प्रभारी कामता प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया.मौके पर बारुण सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, नगर कमिटी सदस्य सुदामा सिंह ,महेंद्र राम, धर्मेंद्र मिस्त्री, लालदेव यादव, राम सकल मेहता, ज्ञाननंदन राम, मीना देवी, आरती देवी, गीता देवी ,चांदनी देवी, रीता देवी ,रिंकू देवी ,सुजाता देवी, मनसा देवी ,तिलरिया देवी ,उषा देवी ,रीता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन