ePaper

जीविका को मिली प्रखंड व अंचल कार्यालयों की साफ–सफाई की जिम्मेदारी

Updated at : 02 Jul 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका को मिली प्रखंड व अंचल कार्यालयों की साफ–सफाई की जिम्मेदारी

सरकारी संस्थानों के परिसरों को स्वच्छ रखने में भूमिका निभायेंगी जीविका दीदियां

विज्ञापन

सरकारी संस्थानों के परिसरों को स्वच्छ रखने में भूमिका निभायेंगी जीविका दीदियां प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर. राज्य के अस्पतालों, बैंकों व विभिन्न विभागों में जीविका दीदी की रसोई के सफल क्रियान्वयन के बाद अब सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में स्वच्छता व साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियां संभालेगी. प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार राज्य के प्रखंड सह अंचल कार्यालयों व परिसर की साफ-सफाई जीविका द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठनों द्वारा कराया जाना है. राज्य के प्रत्येक प्रखंड में जीविका द्वारा उनके नोडल संकुल स्तरीय संघ द्वारा प्रतिदिन साफ-सफाई क्रियान्वित की जायेगी. इसके लिए स्थानीय स्तर पर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ व बीडीओ के बीच समझौता ज्ञापन का कार्य हो गया है. यह समझौता तीन वर्ष के लिए किया जा रहा है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है और यहां स्वच्छता को विशेष ध्यान रखना होता है. प्रखंड कार्यालय में आम जनों का आना-जाना अधिक होता है लिहाजा परिसर को स्वच्छ रखना प्रखंड प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है. साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदगी फैलती रहती है. इससे आने-जाने वालों के साथ ही कर्मियों को भी बीमारी का खतरा बना रहता है. साथ ही बदबू और संड़ांध से कार्य करने में भी कर्मियों को परेशानी होती है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बेहतर कार्य के लिए वातावरण निर्माण एवं स्वच्छता संधारण के लिए जीविका दीदियों ने कमान संभाल ली है. इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के कुटुंबा, औरंगाबाद सदर, देव, दाऊदनगर, मदनपुर, नवीनगर और रफीगंज प्रखंड में एक जुलाई से प्रखंड सह अंचल कार्यालय की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जीविका दीदियों ने शुरू कर दी है. जीविका के गैर कृषि प्रबंधक रिंकी कुमारी ने बताया कि साफ-सफाई के लिए पांच जीविका दीदियों को अधिकृत किया गया है. इनमें से एक जीविका दीदी सुपरवाइजर होंगी. समय-समय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका इनके कार्यों की समीक्षा एवं सहयोग प्रदान करेंगे. इधर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में जीविका दीदियों द्वारा सफा-सफाई का कार्य शुरू किये जाने से उन्हें रोजगार तो मिला ही सरकार के स्वच्छता अभियान को भी रफ्तार मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन