दहेज के लिए पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि रथ दुर्गा के पास एक महिला जुली कुमारी की मौत हो गई है

विज्ञापन

ओबरा. ओबरा के रथ दुर्गा निवासी महिला जुली कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति मनीष कुमार गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. उस पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर देने का आरोप प्राथमिकी में लगाया गया है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि रथ दुर्गा के पास एक महिला जुली कुमारी की मौत हो गई है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. मृतका के पिता दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी संतोष कुमार के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. इसमें कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन